Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

बिहार चुनाव: एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने महागठबंधन से छीनी कुर्सी, नतीजों में किसे-क्या मिला? जानिए सबकुछ

यह जानना भी दिलचस्प है कि क्या नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इनके अलावा सर्वाधिक चर्चित सीटों की स्थिति, 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव परिणाम में अंतर, प्रशांत किशोर के राजनीतिक दल- जनसुराज और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी- एआईएमआईएम और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की सीट को लेकर भी जिज्ञासा रही।

admin by admin
November 14, 2025
in देश
बिहार चुनाव: एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने महागठबंधन से छीनी कुर्सी, नतीजों में किसे-क्या मिला? जानिए सबकुछ
0
SHARES
152
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बढ़ी दिलचस्पी के बीच यह जानना रोचक है कि वो आखिर कौन-से बड़े कारण रहे, जिन वजहों से महागठबंधन धराशायी होता दिखा। यह जानना भी दिलचस्प है कि क्या नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इनके अलावा सर्वाधिक चर्चित सीटों की स्थिति, 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव परिणाम में अंतर, प्रशांत किशोर के राजनीतिक दल- जनसुराज और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी- एआईएमआईएम और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की सीट को लेकर भी जिज्ञासा रही।

1. बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?
वोट प्रतिशत की बात करें तो तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राजद को 23 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। 20 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही है।

अब सीटों के लिहाज से बात करें तो भाजपा सबसे आगे है। इस परिणाम का एक चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि मतदान प्रतिशत के मामले में जनसुराज का कहीं भी अता-पता नहीं है। यह इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि प्रशांत किशोर की पार्टी ने 200 से अधिक सीटों पर ताल ठोकी थी।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

3. गठबंधनों का क्या हुआ?
परिणाम कई मायनों में दिलचस्प रहे हैं। कुल 243 सीटों में महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच साल पहले आए चुनाव परिणाम में 110 सीटें जीतने वाला महागठबंधन इस बार 30 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। दूसरी तरफ सत्ताधारी खेमा NDA इस बार 200 सीटों से अधिक जीतता दिख रहा है।

चुनाव से पहले दो दशक से अधिक समय बाद कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोट चोरी जैसे जुमलों का इस्तेमाल करने वाले विपक्षी खेमे को जितनी सीटें मिली हैं, इससे साफ है कि उसके उठाए मुद्दे बेअसर साबित हुए।

4. भाजपा-जदयू का क्या हुआ?
दोनों दल 101-101 सीटों चुनावी मैदान में उतरे थे। 2020 में भाजपा 74 सीटों पर जीती थी। इस बार वह करीब 95 सीटें जीतती नजर आ रही है। यानी 20 से ज्यादा सीटों का फायदा। वहीं, जदयू को करीब 85 सीटें मिलती दिख रही हैं। उसे 40 से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है। 2020 में उसे 43 सीटें मिली थीं।

5. राजद का प्रदर्शन कैसा रहा?
महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राजद ही थी। तेजस्वी यादव ने आक्रामक प्रचार किया। सबसे ज्यादा रैलियां उन्हीं ने कीं। वे मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे, लेकिन उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। राजद को करीब 27 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। उसे 48 सीटों का नुकसान हुआ है। 2020 में उसे 75 सीटें मिली थीं।

6. कांग्रेस का क्या हुआ?
कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा। वह महज चार सीटें जीतती नजर आ रही है। पिछली बार उसे 19 सीटें मिली थीं। राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ काम नहीं आया।

7. चुनावी पदार्पण में कहां दिखे प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 200 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। इस चुनाव में यह इकलौती पार्टी थी, जिसने इतनी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। हालांकि, प्रशांत किशोर ने खुद चुनाव नहीं लड़ा। बीते तीन साल से अधिक समय से बिहार में सामाजिक-राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे प्रशांत की पार्टी खाता नहीं खोल पाई।

पीके उपनाम से चर्चित प्रशांत किशोर तमाम साक्षात्कारों में यह दावा करते दिखे कि उनके पास प्रत्याशियों की ऐसी फौज है, जो बिहार में नई इबारत लिखेगी। हालांकि, वे खुद इस बात को भी रेखांकित करते थे कि जनसुराज पार्टी या तो अर्श पर होगी या फर्श पर। तमाम बातों के बावजूद नतीजे इसलिए भी हैरान कर रहे हैं क्योंकि इस पार्टी को मिलने वाला मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आठ घंटे के बाद भी उपलब्ध नहीं दिखा।

8. चिराग और ओवैसी ने कैसे दिखाया दम?
खुद को प्रधानमंत्री का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते में 29 सीटें आई थीं। हालांकि, पार्टी ने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा। वह 19 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि 2020 में उसने महज एक सीट जीती थी। वहीं, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा। उसे 2020 की तरह पांच सीटें मिलती दिख रही हैं।

9. बाकी बड़े चेहरों क्या हुआ?
इस चुनाव में कई बड़े सूरमा भी पस्त होते दिख रहे हैं। अपने राजनीतिक करियर में करीब तीन साल तक डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव भी रुझानों में कई घंटों तक पिछड़ते दिखे। इस बार वे महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे।

इसके अलावा दरभंगा जिले की सीट अलीनगर से ताल ठोकने वाली सबसे युवा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर की निर्णायक बढ़त भी चर्चा में है। चुनावी हिंसा और बाहुबली परिवारों के बीच मुकाबले की वजह से मोकामा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में थी। यहां से जदयू के अनंत सिंह जीत गए। परिवार से अलग होकर जनशक्ति जनता दल बनाने वाले लालू के बेटे तेज प्रताप यादव महुआ हार के करीब हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

दिल्ली धमाके के बाद मुजफ्फरनगर में अलर्ट: शिवसेना ने उठाई सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Next Post

Bihar Election 2025: भागलपुर में महागठबंधन का सफाया, सातों विधानसभा में एनडीए का परचम

Next Post
Bihar Election 2025: भागलपुर में महागठबंधन का सफाया, सातों विधानसभा में एनडीए का परचम

Bihar Election 2025: भागलपुर में महागठबंधन का सफाया, सातों विधानसभा में एनडीए का परचम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुज़फ्फरनगर में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पर किया विरोध, हंगामा के बीच स्मार्ट मीटरों को जबरन उतरवा

मुज़फ्फरनगर में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पर किया विरोध, हंगामा के बीच स्मार्ट मीटरों को जबरन उतरवा

7 months ago
यूपी :   प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

यूपी : प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

9 months ago
नतीजों के 11 दिन बाद दिल्ली को मिलेगा CM चेहरा: भाजपा ने अपनाई राजस्थान-MP वाली नीति, जानें कहां और कैसे हुआ चयन

नतीजों के 11 दिन बाद दिल्ली को मिलेगा CM चेहरा: भाजपा ने अपनाई राजस्थान-MP वाली नीति, जानें कहां और कैसे हुआ चयन

1 year ago
दिल्ली, यूपी, राजस्थान… तूफान और बारिश का अलर्ट, यहां परेशान करेगी लू, जानें मौसम का अपडेट

मानसून के लिए बन रहा माहौल, प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In