बागपत। दिल्ली के दयालपुर में हुए हादसे में जिले के सिंगौली तगा गांव की दो चचेरी बहनों और उनके परिवार के पांच सदस्यों की मौत से मातम का माहौल है। हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन दिल्ली चले गए।
सिंगोली तगा गांव निवासी सलीम ने बताया कि उनके गांव की साइना (25) की शादी आठ साल पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी नाजिम से हुई थी। शुक्रवार रात मकान ढहने से हुए हादसे में साइना, उसके पति नाजिम और तीन बच्चे दब गए। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साइना के भाई फिरोज ने बताया कि उसकी बहन, बहनोई नाजिम और तीन बच्चों की मौत हो गई।
इसके अलावा चांदनी की भी मौत हो गई। हादसे में चचेरी बहनों समेत छह लोगों की मौत होने से गांव में मातम छा गया। उधर घटना का पता चलते ही परिवार वाले भी दिल्ली चले गए। उधर, मृतकाओं के घर लोगों का सांत्वना देने पहुंचे।










Discussion about this post