शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आबकारी विभाग व पुलिस की निष्क्रियता के चलते अवैध मादक पदार्थ बेचे जाने का गोरख धंधा जमकर फल फूल रहा। जहां गांजा बेच रहे एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें वह बिना किसी खौफ के धड़ल्ले से गांजा बेचता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस व आबकारी विभाग इस मामले मे जानकर भी अनजान बने हुए है।
आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांद मस्जिद कॉलोनी का है। जहाँ उक्त मोहल्ले में एक युवक की गांजा बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि काली टी-शर्ट पहने हुए एक युवक मुंह में बीड़ी लगाकर धड़ल्ले से अवैध गांजा बेचते हुए नियम कानून को धुए में उड़ाता नजर आ रहा है। जहा एक ग्राहक के द्वारा 100 रुपए का नोट दिए जाने के बाद युवक अपने पीछे से एक अवैध मादक पदार्थ की काले रंग पन्नी निकलता है और खरीदार को पन्नी में से निकाल कर एक गांजे की पुड़िया थमा देता है और बाद में काली पन्नी को अपनी जेब में रख लेता है।
वही वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं। वही गाजा बेचने वाले युवक का नाम आजम बताया जा रहा है। सूत्री की माने तो उक्त युवक पिछले काफी समय से अवैध मादक पदार्थ बेचने का काम कर रहा है। लेकिन इतना समय हो जाने के बावजूद भी उक्त युवक अब तक आबकारी विभाग वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर कैसे हैं। यह बात अपने आप में सबसे हैरान करने वाली है।











Discussion about this post