शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है. महिला के बगल में शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान भी बैठे हुए हैं. दरअसल, डीएम ऑफिस में 70 साल की एक महिला शिकायत लेकर आई थी और वह यहां जमीन पर बैठ गई. महिला की फ़रियाद सुनने के लिए डीएम भी उसके पास आकर बैठ गए. महिला की शिकायत सुन डीएम ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वाशन दिया. खबर में आगे जानिए क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, शामली के टिटौली गांव की निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रमेश अपने पिता की जमीन में अपना हक मांगने के लिए लगातार डीएम कार्यालय और अपने पिता के चक्कर काट रही थीं. उनकी एक ही फरियाद है कि उन्हें अपनी पैतृक जमीन में हक दिया जाए. बुजुर्ग महिला रमेश के पिता ने उसे कई बार यह कहकर समझाया है कि “लड़कों का जमीन पर हक है, हम तुम्हें कहां से दें?” पिता के इस इनकार के बावजूद, रमेश ने हार नहीं मानी और अपनी फरियाद लेकर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और शामली के डीएम अरविंद चौहान के पास पहुंचीं.
बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनकर डीएम अरविंद चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीएम सदर हामिद हुसैन को जांच करने का निर्देश दिया है. अब यह देखना होगा कि 70 साल की उम्र में अपने हक के लिए भटक रही इस बुजुर्ग महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं?











Discussion about this post