खतौली। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी पैथोलॉजी लैब पर अंकुश लगाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कस्बे की तीन पैथोलॉजी लैब सीआरएल लैब, सैनी लैब, न्यू ह्यूमन केयर लैब पर छापेमारी की।
चिकित्साधीक्षक डॉ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि छापामार कार्यवाही के दौरान तीनों पैथोलॉजी लैब को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख न मिलने तथा इनके संचालकों द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब ना देने पर पर चिकित्सा विभाग की टीम ने सील कर दिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया द्वारा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, नर्सिंग होम, झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का आदेश दिए जाने के अंतर्गत उनके द्वारा समय समय पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
चिकित्साधीक्षक डॉ अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आमजनों को सरकारी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। डॉ.सिंह ने आमजनों से सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और उपकेंद्र पर अपने मरीजों को लाने का आह्वान किया है।









Discussion about this post