मुजफ्फरनगर। नवीन वित्तीय वर्ष शुरू होते ही जीएसटी विभाग फिर से एक्टिव हो गया है और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। शहर में पहले समोसा, फिर हलवाई और अब लकड़ियों पर रोटी बनाने वाले पंडित जी भोजनालय, आलू मंडी पर जीएसटी की छापामारी से हड़कंप मच गया है। नये वित्तीय वर्ष में नयी ऊर्जा के साथ जीएसटी विभाग की छापामारी से हड़कंप मच गया और दुकानदार अपने बचाव का रास्ता तलाशने में जुट गए हैं।
आज देर शाम शहर में शिव चौक के निकट आलू मंडी के कोने पर स्थित प्रसिद्ध पंडित जी भोजनालय में जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की गई, जिसमें टीम ने समस्त लेखा-जोखा अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की है, जिसमें भारी अनियमितता पकडी गई है। पूरे कागजातों की जांच पड़ताल के पश्चात ही जीएसटी चोरी तय कर जुर्माना वसूला जाएगा।











Discussion about this post