मुज़फ्फरनगर। पीसीएस (प्री) परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा अभ्यर्थियों के मोबाइल और बैग जमा करने की व्यवस्था को बारीकी से जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जैमर लगाए गए हैं, वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है और ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।










Discussion about this post