मुज़फ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में युवतियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला मीरापुर कस्बे के मोहल्ला निवासी एक नाबालिग युवती से जुड़ा है। आरोप है कि युवती का अमृतसर निवासी युवक संजू से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि संजू अपने साथी विशाल के साथ कस्बे में आया और नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पुत्री की बरामदगी की मांग की है। चूँकि मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा है, इसलिए पुलिस विशेष सतर्कता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
दूसरा मामला ग्राम बलीपुरा का है, जहां की एक युवती का रिश्तेदारी में आए युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी आशीष पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम सांसीपुरा, थाना सरधना के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों मामलों की जांच में पुलिस जुट गई है।










Discussion about this post