मुज़फ्फरनगर । शहर के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को जलाकर मारने की घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मुज़फ्फरनगर महिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने स्टाफ कों मारा थप्पड़,काम बंद कर हड़ताल पर बैठा स्टाफ, 24 घंटे का समय दिया
मौके पर सीओ नई मंडी रूपाली राव, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सिविल लाइन थाना, नई मंडी कोतवाली और छपार थाने की पुलिस पहुंची। किसान यूनियन और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुँच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
गवाहों के अनुसार, आरोपी ने रेलवे लाइन के किनारे लकड़ियों का ढेर इकट्ठा कर उस पर मोर को बांधकर जला दिया। इससे मोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।
पहले पुलिसकर्मियों में थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर विवाद हुआ, लेकिन बाद में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम भूखर महतो, निवासी छपरा, बिहार है। वह पन्नियां बीनने का काम करता है और मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त प्रतीत होता है। उसकी भाषा समझ पाना भी मुश्किल हो रहा है। उसके पास से पुरानी पन्नियों का ढेर भी बरामद हुआ है।











Discussion about this post