शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात के महज कुछ घंटों के भीतर, पुलिस ने जिस तरह चारों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, वह न केवल पुलिस की त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है, बल्कि शामली में कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ती सख्ती का स्पष्ट संकेत भी देता है।
29 मई की शाम एक युवती ने थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ कुछ अज्ञात युवकों ने दुष्कर्म किया। इस सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम ने तत्काल चार टीमों का गठन करते हुए आदेश दिया कि किसी भी सूरत में दोषी बचने न पाएं। इसके बाद पूरे जनपद में घेराबंदी शुरू हुई।
उसी रात, ऊन से झिंझाना की ओर जाने वाली सड़क पर टाइल्स फैक्ट्री के पास संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। तभी चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर आते दिखे। रुकने के इशारे पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी और उनकी पृष्ठभूमि खलील पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला श्यामुद्दीनपुर, हापुड़ , विपिन पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला बिच पटिया, खरखौदा, मेरठ , इजराइल पुत्र मुस्तफा निवासी आलमपुर, गंगोह, सहारनपुर , रवि पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम रज्जाकनगर, झिंझाना, शामली (गिरफ्तार)
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ऊन भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। झिंझाना थाने में IPC की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी है।
इन सभी जवानों की तत्परता और साहसिक कार्यवाही ने एक गंभीर अपराध के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।











Discussion about this post