मुज़फ्फरनगर। दैनिक रेल यात्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता एवं संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने मुज़फ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद मार्ग के दैनिक रेल यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं से डॉ. बालियान को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद डॉ. संजीव बालियान ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि यह सभी जनहित से जुड़ी समस्याएं हैं और जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इनका समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।










Discussion about this post