मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने सोमवार को 18 छात्रों को परीक्षा में नकल करते पकड़ा। सभी के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई है। चेकिंग के दौरान 243 छात्रों को चेतावनी दी गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाएं सुचितापूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर सचल उड़नदस्ता गठित किया गया है। सोमवार को विश्वविद्यालय उड़नदस्ते ने समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सचल उड़ाका दल के सदस्यों डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भीष्म दत्त, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर आदि ने गाजियाबाद, बागपत, मेरठ तथा हापुड़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 18 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।











Discussion about this post