बागपत : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर ऐसी बात कही है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. दरअसल, बागपत पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने तीखा वार करते हुए अखिलेश यादव को जमकर घेरा. जयंत चौधरी दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधर हुआ है और यहां अपराधियों के दिन लद चुके हैं.
यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र कर जयंत चौधरी ने कहा, “एक तरफ अखिलेश का चेहरा डाल दो और दूसरी तरफ योगी जी का चेहरा डाल दो…जनता खुद फैसला कर लेगी कि किस पर भरोसा करें. तभी तो बार-बार योगी सरकार की वापसी हो रही है.” उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और अपराधियों के दिन लद चुके हैं.
बागपत के खेकड़ा में स्टेडियम उद्घाटन के मौके पर जयंत चौधरी ने कहा, “वेस्ट यूपी के खिलाड़ियों को कभी हरियाणा जाकर खेलना पड़ता था क्योंकि यूपी में सुविधाओं की भारी कमी थी. मगर अब हालात बदल रहे हैं. सरकार इस पर गंभीर है, योजना है और जल्द यहां के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय पदक जीतेंगे.”











Discussion about this post