मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण योजना चला रही है। इसी क्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मेरठ द्वारा सिलाई ट्रेड में चार माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए और 4 प्रतिशत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
प्रशिक्षण अवधि: कुल चार माह (1 माह सैद्धांतिक और 3 माह व्यावहारिक प्रशिक्षण),स्टाइपेंड: प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को ₹1250 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण,आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष,आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025,ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का मकसद है कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवा दर्जी का कौशल सीखकर स्वरोजगार की ओर बढ़ें। योजना पूरी तरह निशुल्क है और प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा।











Discussion about this post