मुज़फ़्फ़रनगर /गाजियाबाद । मंगलवार को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर मुजफ्फरनगर से आए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक मरीज की कथित रूप से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिजन और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारी अस्पताल के बाहर एकत्र हुए।
बताया गया कि मुजफ्फरनगर निवासी 35 वर्षीय उज्जवल को 26 मई को हर्निया की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। सर्जरी के पश्चात 2 जून की सुबह 1:31 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उसी दिन अस्पताल परिसर में लोगों ने पहली बार प्रदर्शन किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कारण स्पष्ट न होने पर विसरा संरक्षित किया गया।
5 जून को पुनः परिजन व भाकियू के नेता, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत भी शामिल रहे, अस्पताल के बाहर पहुंचे और न्याय की मांग की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष मोहन भी मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों से संवाद किया।
इससे पहले, 2 जून को अस्पताल प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक स्पष्टीकरण जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि मरीज के जीवन रक्षण हेतु हर संभव चिकित्सकीय प्रयास किए गए।











Discussion about this post