झिंझाना। कस्बे में अवैध कालोनियों के जाल पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है।शामली निवासी ब्रिजेश की शिकायत पर प्रशासन ने कस्बे के ईदगाह रोड पर अवैध कालोनी के खिलाफ कार्रवाई की।
बुधवार को तहसील कैराना की राजस्व विभाग की टीम में शामिल तहसीलदार अनुज चौहान, लेखपाल लवकेश, विनोद कुमार निरीक्षक तथा कानूनगो अकरम अली और अन्य ने तीन बुलडोजर के साथ झिंझाना के ईदगाह रोड पर करीब तीन वर्ष से काटी जा रही अवैध कॉलोनी की बुनियाद तथा रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ दिया।
तहसीलदार अनुज चौहान कैराना ने बताया कि बृजेश कुमार शामली द्वारा डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उसकी 18 बीघा भूमि खसरा नंबर 264 में शामली निवासी अमित कुमार ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है तथा कॉलोनी काटी जा रही है। इसी संबंध में एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कराया।











Discussion about this post