मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जानलेवा हमले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की एक देशी बंदूक, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।
घटना 10 मई 2025 की है, जब एक प्रॉपर्टी डीलर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी कि उसके पूर्व साथी राजीव ने अपनी रंजिश में अभिषेक उर्फ काला और अन्य के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। आरोप है कि अभिषेक ने लम्बी नाल की बंदूक से फायरिंग की, लेकिन शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 117/2025 धारा 109, 351(4), 61(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक उर्फ काला पुत्र राजीव निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई संगीन मामलों में संलिप्त रह चुका है।











Discussion about this post