मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस और मेडिकल पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों शावेज और जीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके तीसरे साथी बिलाल को भी गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नौचंदी थाना क्षेत्र में हुईं चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस ने देर रात करीब दो बजे यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य टाटा मैजिक से आ रहे हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेवगढ़ी लिसाड़ी गेट निवासी शावेज, स्कूल डिवाइन वाली गली लोहियानगर निवासी जिशान उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए, जबकि इनके तीसरे साथी बिलाल निवासी फतेउल्लाहपुर को भी गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि तीनों रात में शास्त्रीनगर में चोरी करने जा रहे थे। जो भी दुकान या मकान बंद मिलता उसमें चोरी करते।











Discussion about this post