मेरठ के सांसद अरुण गोविल रविवार को मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रामायण बांटने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी कैदियों को रामायण दी। मेरठ जेल में ही सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल बंद हैं। भाजपा सांसद ने मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी।
बता दें कि मुस्कान को जैसे ही भाजपा सांसद अरुण गोविल ने रामायण दी, वह भावुक हो गई। साहिल ने भी भाजपा सांसद से रामायण ली। दोनों ने भाजपा सांसद से कहा कि वह अब रामायण को पढ़ेंगे। जेल में बंद साहिल और मुस्कान ने स्वेच्छा से ही भाजपा सांसद से रामायण ली।
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बंदियों को उनकी स्वेच्छानुसार रामायण दी गई है। साहिल-मुस्कान ने भी स्वेच्छा से रामायण ली है। भाजपा सांसद ने आगे बताया, मुस्कान भी रामायण लेकर भावुक हो गई थी। उनके हाथों से दुर्भाग्यपूणर्ण काम हुआ है, लेकिन भावना, संवेदनशीलता हर इंसान में होती है। अरुण गोविल ने आगे कहा, अगर मुस्कान और साहिल रामायण पढ़ेंगे तो इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बता दें कि इस दौरान भाजपा सांसद ने मेरठ जेल में 1500 कैदियों को रामायण बांटी हैं।











Discussion about this post