मेरठ। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी और वर्तमान भाजपा नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के आवास और मेडिकल कॉलेज पर मंगलवार शाम को सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई डॉ. सरोजिनी के मेरठ के बेगमपुल स्थित जवाहर क्वार्टर स्थित घर और खरखौदा स्थित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र आयुर्विज्ञान संस्थान (NCRIMS) पर की गई।
सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी, छात्रों के पंजीकरण में अनियमितताएं, पढ़ाई की गुणवत्ता, मरीजों की भर्ती और ओपीडी में फर्जीवाड़े जैसी गंभीर शिकायतें मिली थीं। इसी को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की टीम ने भी कॉलेज का निरीक्षण किया था।
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे सीबीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज में छापेमारी की और रात करीब 12 बजे तक जांच कर अहम दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए। बताया जा रहा है कि कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। लखनऊ में मेडिकल कॉलेजों की मान्यता से जुड़े रिश्वत कांड में सीबीआई पहले ही तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने इस घोटाले से जुड़े प्रदेश में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें मेरठ भी शामिल है।











Discussion about this post