शामली : सीबीएसई ने 13 मई को पहले बारहवीं और फिर दसवीं के नतीजे घोषित किये. उत्तरप्रदेश के शामली की रहने वाली सावी जैन ने पूरे देश में टॉप किया है. सावी को बारहवीं में पांच सौ में चार सौ निन्यानवें अंक प्राप्त हुए. इस तरह से सावी ने इतिहास ही रच दिया है. सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-बाप और टीचर्स को दिया. साथ ही बाकी के स्टूडेंट्स को भी अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया.
सीबीएसई के बारहवीं और दसवीं के रिजल्ट्स आ चुके हैं. इसके साथ ही हर तरफ से टॉपर्स की स्टोरी सामने आ रही है. किसी ने दिनरात मेहनत कर कामयाबी हासिल की तो किसी ने इसके लिए अपने दोस्तों से संपर्क तोड़ दिया. इस बीच शामली की रहने वाली सावी जैन ने बारहवीं में देशभर में टॉप किया. सावी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट है. उन्होंने बताया कि ये सफलता उन्हें उनकी मेहनत, डिसिप्लिन और समर्पण की वजह से मिल पाई है.
सावी को एग्जाम में 499 अंक मिले हैं. उनके पांच सब्जेक्ट में इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स शामिल थे. इसके अलावा एक्स्ट्रा में सावी ने पेंटिंग चुना था. सावी को सारे सब्जेक्ट्स में सौ अंक मिले हैं. सिर्फ हिस्ट्री में उनके एक अंक कटे हैं. अपने शानदार परफॉरमेंस के लिए सावी ने अपने पेरेंट्स और टीचर्स के अलावा अपने हार्ड वर्क को क्रेडिट दिया.
सावी जैन के पिता एक छोटी सी फर्नीचर शॉप चलाते हैं. देशभर में टॉप कर सावी ने इतिहास रच दिया. उनकी मां हाउसवाइफ हैं. बेटी की इस सफलता पर घरवालों को बेहद गर्व है. साथ ही साथ स्कूल के टीचर्स भी अपनी स्टूडेंट की कामयाबी पर ख़ुशी जाहिर करते नजर आए. सावी का कहना है कि उनकी सफलता टीम वर्क के कारण हो पाई है. इस टीम में उनके पेरेंट्स और टीचर्स शामिल हैं.











Discussion about this post