सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुँचे। वह लगभग साढ़े पाँच घंटे तक जिले में रहेंगे। वह विकास कार्यों और मंडलीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां उच्चाधिकारियों ने कर ली थी। डीएम मनीष बंसल विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर पूजन आदि का कार्यक्रम भी है।
मौसम खराब होने की वजह से सीएम सरसावा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के रास्ते सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरसावा एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस रोड और पुलिस लाइन तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। सर्किट हाउस पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय पहरा रहा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को सर्किट हाउस के भीतर नहीं जाने दिया गया। सीएम की मौसी सरोज देवी भी अपने परिवार के साथ उनसे मिलने पहुंचीं।











Discussion about this post