मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने देर रात एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्र तथा कांवड़ ड्यूटी के लिए बाहरी जिलों से आए समस्त अधिकारियों के साथ मोदीपुरम पुलिस चौकी पर कांवड़ यात्रा, ट्रैफिक डायवर्जन, यात्री सुरक्षा व सुविधा तथा यात्रा के दौरान घटित घटनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा के बाद आकस्मिक चेकिंग के दौरान कांवड़ मार्गों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया गया और सभी को सजगता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी को पूरी सावधानी बरतनी होगी।











Discussion about this post