कैराना। क्षेत्र के गांव गंदराऊ में घरेलू कलह के चलते पुत्रवधू सारिका ने अपनी 60 वर्षीय सास फरमूदा उर्फ बुधो की हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव गंदराऊ में फरमुदा उर्फ बुधो की उसकी पुत्रवधू सारिका पत्नी मुसव्वर ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक फरमुदा का निकाह गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सोतरा में हुआ था। करीब 25 साल पहले बुधो अपने बच्चों के साथ गंदराऊ अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
उसका बड़ा बेटा तसव्वर ट्रैक्टर चलाता है। वह अपने काम पर गया था जबकि छोटा बेटा मसव्वर खेत पर गया था। बड़े बेटे की पत्नी पड़ोस में गई थी। पुलिस के अनुसार घर पर फरमुदा और सारिका के बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सारिका ने गला दबाकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह को लेकर कईं जानकारी जुटाई जा रही है।
फरमुदा के भतीजे और मुकदमे के वादी मारूफ ने बताया कि करीब 25 साल पहले उसकी बुआ अपने पति से अलग होकर उनके गांव गंदराऊ में आकर रहने लगी थी, जबकि मृतका का पति अपने गांव सोतरा में ही रहता है। उसके पिता ने बुआ को 10 बीघा जमीन दे दी थी। सास-बहु में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में झगड़ा हुआ था। सुबह फिर झगड़े के दौरान सारिका ने सास का गला दबा दिया।











Discussion about this post