मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी प्रियंका ने थाने में तहरीर दी थी कि मेरे पड़ोस में रहने वाला अंकित पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लेकिन अब चार साल बीत जाने के बाद आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है।
इसी के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। तहरीर के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस ने आज करीब 12.30 बजे अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र शिव कुमार नि0-ए-521 सै0-3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।











Discussion about this post