मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शास्त्री नगर इलाके में हुई दो चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान की।
पीड़िता सुरेश खत्री और मलय समीर, दोनों शास्त्रीनगर निवासी हैं, जिन्होंने अपने-अपने घर में चोरी की वारदात होने पर थाना नौचंदी में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ बऊआ पुत्र कल्लू के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बिजली बंबा चौकी के सामने झोपड़ी, काजीपुर थाना लोहिया नगर में रह रहा था। उसका मूल निवास स्थान ग्राम मिश्रीखेड़ा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव है।











Discussion about this post