मुजफ्फरनगर : बुढाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों को कार में बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने मौसी और भांजी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और एकांत स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि किशोरियों ने घर पहुंचने के बाद अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़िताओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच बेहद संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ की जा रही है।
ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं घटना से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है।











Discussion about this post