कांधला। कांधला थानाक्षेत्र में गांव आल्दी निवासी किसान अनिल कुमार व पूर्व प्रधान ने विद्युत विभाग के एसडीओ पर बिजली कनेक्शन करने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान अनिल कुमार का खेत गांव के बाहरी छोर पर है। बताया कि उसने विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था।
अनिल और पूर्व प्रधान सतीश कुमार का आरोप है कि एसडीओ ने कनेक्शन देने के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कहा कि रुपये नहीं देने पर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उधर, एसडीओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है।











Discussion about this post