कैराना। गांव तीतरवाडा में वॉलीबाल खेलने के दौरान गाली गलौज होने पर तीन आरोपियों ने युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। गांव तीतरवाडा निवासी राहुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शाम को वह गांव में ही एक मैदान में वॉलीबाल खेल रहा था। इस दौरान तीन युवकों के साथ उसकी कहां सुनी हो गई। बाद में आरोपियों ने गाली गलौज की और उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल बाल बच गया।
मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। तीतर वाडा पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।











Discussion about this post