Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home बिहार

रूप-रंग बदलकर जंगलराज लौटना चाहता है: अमित शाह

बिहार के औद्योगिकीकरण पर शाह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी शुरू हो चुकी है। इथेनॉल उत्पादन में बिहार नंबर वन है और पीएम मित्रा पार्क जैसे प्रोजेक्ट राज्य को नई पहचान दे रहे हैं।

admin by admin
November 2, 2025
in बिहार
रूप-रंग बदलकर जंगलराज लौटना चाहता है: अमित शाह
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक दौर में पहुँच चुके हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन, दोनों ही मोर्चों पर जुबानी जंग तेज़ हो गई है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की तीखी आलोचना की और नक्सलवाद से लेकर पलायन और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। शाह ने साफ़ तौर पर कहा कि “जंगल सरकार” भेष बदलकर लौटने का इरादा रखती है। बिहार की जनता को सतर्क रहना होगा: अगर गलती से भी महागठबंधन की सरकार सत्ता में आ गई, तो राज्य फिर से उसी अंधेरे में डूब जाएगा।

गृह मंत्री ने एनडीए के अंदर नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। इसमें कोई भ्रम नहीं है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री का निर्णय विधायक दल करता है, लेकिन एनडीए के भीतर कोई असमंजस नहीं है। शाह ने कहा कि कुछ लोग हर चुनाव में एकनाथ शिंदे खोजने लगते हैं, लेकिन बिहार में नीतीश जी का नेतृत्व अटूट है।

तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे को अमित शाह ने अव्यावहारिक बताया और कहा कि इतना करने के लिए बिहार का बजट चार गुना बढ़ाना पड़ेगा। 12 लाख 50 हजार करोड़ रुपये कहां से आएंगे? जनता को समझना चाहिए कि ऐसे वादे सिर्फ छलावा हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 10,000 रुपये देने का वादा वोट खरीदने की कोशिश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का रोडमैप है। हमने ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है, यह कोई चुनावी जुमला नहीं।

Related posts

‘यह नीतीश कुमार का अलग ही अवतार है!’ पीएम मोदी के पैर छूने वाला वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में हलचल

‘यह नीतीश कुमार का अलग ही अवतार है!’ पीएम मोदी के पैर छूने वाला वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में हलचल

November 21, 2025
हरनौत की हार से 10वीं बार मुख्यमंत्री तक: नीतीश कुमार का बेमिसाल सफर

हरनौत की हार से 10वीं बार मुख्यमंत्री तक: नीतीश कुमार का बेमिसाल सफर

November 20, 2025

शाह ने पलायन को बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार अब स्वरोजगार मॉडल पर काम कर रही है। अगर बिहार का युवा अपने गांव में ही 25,000 रुपये महीने कमाने लगे तो वह न मुंबई जाएगा, न केरल। हमने हर पंचायत में लघु उद्योग और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का खाका तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बिजली, शौचालय, गैस और आवास जैसी सुविधाओं से नई नींव तैयार हो चुकी है। अब अगला कदम स्किल डेवलपमेंट और माइक्रो-उद्यमों का विस्तार है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री बोले- आज भी आरजेडी के कार्यकर्ता लालू यादव के पैर छूकर टिकट लेते हैं। चेहरा भले तेजस्वी का हो, नियंत्रण वहीं का है। 17 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, तेजस्वी सिर्फ पद पर थे। जंगलराज का डीएनए वही है, बस चेहरा बदला है।

प्रशांत किशोर पर सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि हर किसी को अपनी पार्टी बनाने का अधिकार है। देश में 1550 पार्टियां हैं, अब 1551 हो गई। हम 160 सीटें जीतने जा रहे हैं, बाकी में जो बंटना है, बंट जाए। उन्होंने दावा किया कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पहले यह 130 जिलों तक फैला था, अब सिर्फ 11 बचे हैं। तीन बड़े नक्सली बच गए हैं- हिडमा, गणपति और देवो जी। ये भी ज्यादा दिन नहीं बचेंगे। शाह ने स्पष्ट किया कि सरेंडर करने वालों को छह महीने का रिहैब, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।

घुसपैठियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची से 35 लाख नाम हटे हैं जिनमें से कई घुसपैठियों के थे। घुसपैठ रोकना कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का मामला है। हमारे विरोधी वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। जबकि हम पहचान कर उन्हें बाहर निकालेंगे। भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है।

बिहार के औद्योगिकीकरण पर शाह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी शुरू हो चुकी है। इथेनॉल उत्पादन में बिहार नंबर वन है और पीएम मित्रा पार्क जैसे प्रोजेक्ट राज्य को नई पहचान दे रहे हैं।

शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ केंद्र सरकार नक्सल जैसी सख्त रणनीति पर काम कर रही है। अब फोकस कार्टेल तोड़ने पर है, ताकि यह नेटवर्क हमेशा के लिए खत्म हो।

बिहार में भाजपा के ‘पैन बिहार नेता’ के सवाल पर शाह ने कहा कि हम नेता नहीं बनाते, कार्यकर्ता तैयार करते हैं। जनता ही तय करेगी अगली पीढ़ी का नेता कौन होगा। हर जाति-वर्ग से हमारे पास युवा नेतृत्व तैयार है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए चुनाव सिर्फ सत्ता पाने का साधन नहीं, लोकसंग्रह और विचार विस्तार का अवसर है। बिहार की जनता ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है, इस बार भी चुनेगी।

ShareTweetSend
Previous Post

पाकिस्तान का षड्यंत्र नाकाम: ड्रग तस्करों को बना रहा जासूस, फिरोजपुर में पकड़ा गया गैंग

Next Post

उत्तराखंड: बदल रहा मौसम, धूप से लेकर ठंड तक, आने वाले दिनों में आसमान नए रंग दिखाएगा

Next Post
उत्तराखंड: बदल रहा मौसम, धूप से लेकर ठंड तक, आने वाले दिनों में आसमान नए रंग दिखाएगा

उत्तराखंड: बदल रहा मौसम, धूप से लेकर ठंड तक, आने वाले दिनों में आसमान नए रंग दिखाएगा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

यूपी : लड़की ने जिस लड़के के प्राइवेट पार्ट का किया बुरा हाल उसकी मां ने बताया पूरा हाल

यूपी : लड़की ने जिस लड़के के प्राइवेट पार्ट का किया बुरा हाल उसकी मां ने बताया पूरा हाल

9 months ago
मुजफ्फरनगर: पति की मौत के बाद मुआवजे को लेकर कानूनी विवाद, पीड़ित पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर: पति की मौत के बाद मुआवजे को लेकर कानूनी विवाद, पीड़ित पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

4 months ago
शामली में आर्य समाज ने भाजपा नेता की रिहाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

शामली में आर्य समाज ने भाजपा नेता की रिहाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

1 year ago
शामली में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

शामली में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In