मेरठ। कोतवाली थाना अंतर्गत कागजी बाजार सराफा के बालाजी मार्केट स्थित रबड़ी वाली गली में सतीश मराठा की गोल्ड रिफाइनरी नाम से दुकान है। शनिवार रात करीब 10 बजे चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी से 750 ग्राम शुद्ध सोना और 6 किलो शुद्ध चांदी चुरा ली। चोरी हुए माल की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस, फोरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सराफ सतीश मराठा रक्षाबंधन पर शनिवार दोपहर को ही दुकान बंद कर घर चले गए थे। तिजोरी की चाबी सामान्यतः वह दुकान के अंदर डेस्क में लॉक कर जाते हैं। चोरी करने वाले व्यक्ति ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर डेस्क से चाबी निकाल ली। तिजोरी खोली और आराम से 80 लाख रुपए मूल्य का सोना व चांदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बाजार में लगे कैमरों से फुटेज इकट्ठा की है।
चोर इतने शातिर थे, कि दुकान के टूटे हुए तालों की जगह नए ताले लगा गए, जिससे वहां से गुजरने वालों को चोरी का अंदाजा न हो। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल, कागजी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष विकास रस्तोगी, सतीश मराठा, विजय मराठा, पिंटू वर्मा, यश रस्तोगी ने आदि ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इस दौरान एएसपी अंतरिक्ष जैन और थाना अध्यक्ष कोतवाली भी मौके पर मौजूद थे।











Discussion about this post