शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कांवड़ मार्ग पर एक वाहन में खुलेआम मांस ले जाए जाने की सूचना मिली। मामला प्रकाश में आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर मांस के नमूने लिए और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मांस कैराना के एक मीट प्लांट से लाया जा रहा था और शामली में स्थित मीट की दुकानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी। यह वाहन औद्योगिक क्षेत्र के समीप पाया गया, जो शहर कोतवाली क्षेत्र में आता है।
हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग जैसे पवित्र रास्ते पर इस तरह खुलेआम मांस की ढुलाई पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती है।











Discussion about this post