मेरठ। सावन के महीने में मेरठ शिव भक्ति के रंग में रंग गया और टोल प्लाजा भक्ति का प्रतीक बन गया। सिवाया टोल प्लाजा के पास प्रकाश वती जीवन सेवा ट्रस्ट के 27वें कांवड़ सेवा शिविर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मेरठ प्रभारी धर्मपाल सिंह पहुंचे।
भाजपा नेता पंडित सुनील भराला व अजय भारद्वाज ने प्रभारी मंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। शिविर में पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा,’शिवभक्त कठिन साधना के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर जलाभिषेक करते हैं, यह अनूठी श्रद्धा है। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी कांवड़िए को कोई असुविधा न हो।’











Discussion about this post