Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश-विदेश

हिमाचल में मानसून का असर लगातार जारी, 3 नेशनल हाइवे व 1001 सड़कें बंद, बांधों का बढ़ा जलस्तर

कई जगह मालवाहक वाहनों के फंसने से फल और सब्जियां खराब हो रही हैं। विशेषकर शिमला, कुल्लू और मंडी के सेब बहुल क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से सेब को मंडियों में पहुंचाने का कार्य प्रभावित हुआ है।

admin by admin
September 6, 2025
in देश-विदेश
हिमाचल में मानसून का असर लगातार जारी, 3 नेशनल हाइवे व 1001 सड़कें बंद,  बांधों का बढ़ा जलस्तर
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर लगातार जारी है। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं शिमला सहित कई क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज कुछ जगह भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 7 से 12 सितंबर तक भी बारिश का अनुमान है, लेकिन इस दौरान भारी वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

बीती रात से सुबह तक बिलासपुर जिले के नैनादेवी में सबसे अधिक 136 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और इससे सैंकड़ों सड़कों व कुछ नेशनल हाइवे पर यातायात पूरी तरह बाधित है। कई जगह मालवाहक वाहनों के फंसने से फल और सब्जियां खराब हो रही हैं। विशेषकर शिमला, कुल्लू और मंडी के सेब बहुल क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से सेब को मंडियों में पहुंचाने का कार्य प्रभावित हुआ है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह तक प्रदेश में तीन नेशनल हाइवे और 1001 सड़कें बंद रहीं। कुल्लू जिले में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, जहां 225 सड़कें ठप हैं। शिमला में 212, मंडी में 205, चंबा में 166, सिरमौर में 48 और कांगड़ा में 41 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। बंद पड़े नेशनल हाइवे में कुल्लू का एनएच-3 व एनएच-305 और लाहौल-स्पीति का एनएच-505 शामिल है।

Related posts

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; कहा – पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार आते थे, आज बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; कहा – पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार आते थे, आज बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं

November 4, 2025
जुलाई से होने वाले है ये परिवर्तन:  ट्रेन किराया बढ़ा, ATM से कैश निकालना हुआ महंगा, आज से बिना आधार नहीं बनेगा पैन कार्ड

वाई-फाई पर लगा प्रतिबंध!, मोबाइल इंटरनेट चालू, जानें क्यों इस देश में लिया गया ये अनोखा फैसला…

September 16, 2025

कुल्लू के अखाड़ा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फिर से भूस्खलन हुआ। मठ की पहाड़ी से गिरी चट्टानों के कारण इनर अखाड़ा में सब्जी मंडी के पास भारी नुकसान हुआ है। यह पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार है जब यहां भूस्खलन हुआ। ऐहतियातन आसपास के घर खाली करवा दिए गए हैं। सुल्तानपुर की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क का हिस्सा नीचे ढह गया।

भारी वर्षा से प्रदेश में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित है। अब तक 1992 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। इनमें कुल्लू में 867, शिमला में 454, मंडी में 308, सोलन में 168 और चंबा में 160 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसी तरह पेयजल योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हैं। पूरे प्रदेश में 472 योजनाएं बंद हैं, जिनमें शिमला की 226, मंडी की 78, कुल्लू की 63 और चंबा की 60 योजनाएं शामिल हैं।

इस मॉनसून सीजन में अब तक बारिश जनित हादसों में मरने वालों का आंकड़ा 360 तक पहुंच गया है। 47 लोग अभी भी लापता हैं और 426 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 58 मौतें मंडी जिले में दर्ज हुई हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 50, चंबा में 43, शिमला में 39, कुल्लू में 33, किन्नौर में 28, सोलन में 26, ऊना में 22, बिलासपुर और सिरमौर में 18-18, हमीरपुर में 16 और लाहौल-स्पीति में 9 मौतें हुई हैं। बारिश से 1967 पशु और 26 हजार से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों की भी मौत हुई है।

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 5662 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें 1078 मकान पूरी तरह ढह गए। इसके अलावा 452 दुकानें और 4816 पशुशालाएं भी धराशायी हो गई हैं। सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 3979 करोड़ रुपये लगाया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 2743 करोड़, जलशक्ति विभाग को 2425 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 139 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक 133 भूस्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 27 बार भूस्खलन और 56 बार फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुई हैं, जबकि मंडी में बादल फटने की 19 घटनाएं हुई हैं।

इस बीच प्रदेश के बांधों का बढ़ता जलस्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील का जलस्तर शनिवार सुबह 1678.14 फीट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 1680 फीट है। बांध के चारों फ्लड गेट सात-सात फुट तक खोले गए हैं। टर्बाइनों और फ्लड गेटों से 74,151 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से नहरों और सतलुज नदी में भी पानी छोड़ा जा रहा है। सतलुज में इस समय 52,000 क्यूसेक पानी बह रहा है।

कांगड़ा जिले में पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से 4.52 फीट ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 9 बजे जलस्तर 1394.52 फीट था, जबकि खतरे का निशान 1390 फीट है। हालांकि पिछले चार घंटों में जलस्तर 0.19 फीट घटा है। बांध से कुल 99,673 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर हिमाचल के फतेहपुर और इंदौरा इलाकों के साथ-साथ पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट जिलों में साफ नजर आ रहा है। कई खेत और घर पानी में डूब गए हैं। प्रशासन प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासनिक टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

PET Exam 2025: 6 और 7 सितंबर को 46 जिलों में होगी परीक्षा, 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Next Post

सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत, ‘संकल्प’ योजना के तहत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित

Next Post
सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत, ‘संकल्प’ योजना के तहत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित

सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत, ‘संकल्प’ योजना के तहत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

अरुणाचल विवाद गहराया: चीन ने भारतीय महिला को लिया हिरासत में, भारत ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

अरुणाचल विवाद गहराया: चीन ने भारतीय महिला को लिया हिरासत में, भारत ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

9 months ago
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन नकली किताबें बेचने वाले नेटवर्क का किया भंडाफोड़, ऑपरेटर सहित छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन नकली किताबें बेचने वाले नेटवर्क का किया भंडाफोड़, ऑपरेटर सहित छह गिरफ्तार

10 months ago
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करना होगा इन चीजों का सेवन, स्किन प्रॉब्लम्स होगी खत्म

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करना होगा इन चीजों का सेवन, स्किन प्रॉब्लम्स होगी खत्म

1 year ago
मेरठ में गन्ना लदे ट्रक से टकराई कार, एक की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार कांवड़िये की मौत, घायल साथी मौके से फरार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In