मुजफ्फरनगर : जिले की युवती ने अपने प्रेमी को पाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मेहलजना गांव के आलिम से एक शादी समारोह में हुई थी।
दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नौ साल तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाया और शादी का वादा किया। आलिम ने युवती से कहा कि वह पहले अपने परिवार की पसंद से शादी करेगा और फिर उससे दूसरी शादी करेगा। युवती ने प्रेमी पर भरोसा किया।
आलिम ने पहले अपनी पहली शादी की। इसके बाद युवती के साथ कैराना में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों पानीपत गए और वहां दो दिन साथ रहे। लेकिन इसके बाद आलिम अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा।
अब युवती पुलिस से गुहार लगा रही है। वह कह रही है कि या तो उसे उसका प्यार मिले, या फिर वह अपनी जान दे देगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया- आलिम ने पहले किसी और से शादी की और कहा कि पहले मैं घरवालो की मर्जी से शादी कर लूं उसके बाद तुमसे शादी कर लूंगा। कहा कि शादी के बाद वो घर में रहेगी। तुम्हें मैं अपने साथ पानीपत में रखूंगा। मैं अपने घरवालों से छुपकर शादी के लिए चली गयी, फिर उसने मुझसे 23 फरवरी को कैराना में शादी कर ली।
शादी के बाद वह पानीपत एक होटल में ले गया। फिर होटल के बाद किसी लड़की के पास रखा। उसके मुझे छोड़ने को लेकर बहाने से घर जाकर अपना फोन बन्द कर दिया।
मेरे ऊपर बन्दूक तानी, जान से मारने की धमकी दी मैंने सम्पर्क करने की कोशिश की, पर बात नहीं हो पाई। 2 मार्च को मैं उसके घर गांव मेहलजना बुढाना गई तो वहां आलिम उसकी नौ सायरा, अम्बू फुरकान व भाई गालिब ने प्रार्थी के साथ मारपीट व गाली की। उनके लाइसेंस की बन्दूक है। उन्होंने मेरे ऊपर बन्दूक तान दी। जान से मारने की धमकी दी।
फिर आलिम के भाई नाजित ने कहा कि इसे गोली मत मारो फांसी दे दो, जिससे लगे कि इसने गम में आकर आत्महत्या कर ली। मैं अपने घर से अपनी भाभी और अपने जेवर लेकर गई थी।
परिवार के दबाव में टूटा रिश्ता लड़की ने बताया- पानीपत में दो दिन साथ रहने के बाद आलिम पर उसके परिवार का दबाव बढ़ गया। इस दबाव के आगे झुकते हुए आलिम ने मेरे से सारे रिश्ते तोड़ लिए। जो प्यार नौ साल तक दोनों के बीच एक मजबूत डोर की तरह बंधा था, वह अचानक टूट गया। लड़की के लिए यह सदमा बर्दाश्त से बाहर था। उसने अपने निकाह के सबूत और प्रेम की निशानियों को संभाल कर रखा, लेकिन आलिम अब उसकी जिंदगी से दूर जा चुका था।
पुलिस थानों के चक्कर और इंसाफ की गुहार प्यार में धोखा खाने के बाद लड़की अब इंसाफ की उम्मीद में दर-दर भटक रही है। कभी सिविल लाइन थाने, कभी बुढाना कोतवाली, तो कभी एसएसपी ऑफिस… वो हर जगह अपने दर्द को बयां कर रही है। सोमवार को एक बार फिर वह पुलिस ऑफिस पहुंची और प्रार्थना-पत्र देकर इंसाफ की मांग की।
उसकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था जब उसने कहा, “मुझे मेरा प्यार वापस दिला दो। अगर मेरा प्यार मुझे नहीं मिला, तो मेरा जीना व्यर्थ है। मैं अपने प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकती।”
पुलिस ऑफिस में जान देने की चेतावनी लड़की ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने उसकी मदद नहीं की और उसे उसका प्यार वापस नहीं मिला, तो वह पुलिस ऑफिस में ही अपनी जान दे देगी। उसने कहा, “इसकी जिम्मेदार मुजफ्फरनगर पुलिस होगी।” लड़की की इस चेतावनी ने पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।











Discussion about this post