मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली स्थित मोहल्ला देवदास में उस समय हड़कंप मच गया जब 65 वर्षीय बुजुर्ग पलटू घर में अकेले और अपने लिए गैस पर खाना बना रहा था। कमरे में लाइट न होने के कारण कमरे में मोमबत्ती जलाई हुई थी। मोमबत्ती ने किसी तरह कपड़े से मिलकर आग पकड़ ली पड़ोसी ने बताया कि बजुर्ग पलटू को कम दिखाई देता है।
जैसे ही आग लगने का पता चला तो कमरे में रखी सुखी लड़कियों ने भी आग पकड़ ली आग अचानक भड़क गई। सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली जिस कारण भड़की आग से एक दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कड़ी मसक्कत से पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उनके काबू में नहीं आई फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
पड़ोसी ने बताया कि उनका बेटा और पत्नी गुजर चुके हैं। यहा पर वह अकेले रहते हैं उनके तीन बच्चे अलग-अलग रहते हैं जो शादीशुदा है घर में पुत्रवधू का दहेज का रखा था। सामान भी जलकर राख हो गया। जिससे परिवार आहत है। रविदास मंदिर के सामने वाली गली में स्थित कल्लू पुत्र पलटू आग की घटना से सदमें है।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, और आग को पूरी तरह बुझा दिया। स्थानीय पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्रवासियों को गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी है, पूरा मामला बीती देर रात का जहाँ पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई ।











Discussion about this post