मुजफ्फरनगर। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में मारपीट व षड्यंत्र रचने के मामले में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक समेत 6 आरोपियों को बरी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभियोजन पक्ष के अनुसार 20 अगस्त 2013 को शाहपुर के गांव शोरम में हुई मारपीट व षड्यंत्र रचने के मामले में विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक, नौराज सिंह, रामपाल, बिजेंद्र, सुधीर, मनीष को बरी कर दिया है।
आज जब सभी आरोपी पेश हुए तो विशेष कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र कुमार फौजदार ने साक्ष्यों के अभाव में सभी को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के गवाहों ने कहानी का समर्थन नहीं किया।











Discussion about this post