मुज़फ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में योगी सरकार के आठ साल पुरे होने पर चल रहे तीन दिवसीय मेले में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट और चैक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि जब से प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है। प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष गलत मुद्दों पर जनता कों गुमराहा कर रहा है।
मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार नें बताया कि आज उत्तर प्रदेश की एनडीए सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं। आज दावे के साथ कह सकता हूं कि 8 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। कोई गुंडागर्दी नहीं है। सभी लोगों को सम्मान मिल रहा है दलित हो पिछड़ा हो,किसान हो, युवा हो जो जिसका हकदार है उसको वह सम्मान मिलने का काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश पर आज कानून का राज स्थापित है कोई भी व्यक्ति कहता हुआ मिल जाएगा कि आज हम सुरक्षित है हमारी बहन बेटियां सुरक्षित है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि राणा सांगा का मुद्दा हमारा मुद्दा नहीं है जो भी मुद्दे, मुद्दे नहीं मुर्दे लाते हैं समाजवादी पार्टी के लोग लाते हैं। राणा सांगा पर जो बयान दिया है वह भी समाजवादी पार्टी के सांसद ने दिया और औरंगजेब पर जो बयान दिया था वह भी समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी ने दिया था।
संजीव बालियान के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि वो शामली का विषय है,और उसकी वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी मुझे नहीं है।
सपा सांसद हरेंद्र मलिक के भाजपा के नेताओं के विकास के आरोप पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हम भी लंबे समय तक विपक्ष में रहे हैं। और हरेंद्र मलिक भी विपक्ष में रहे हैं। जैसा वह कह रहे हैं ऐसा धरातल पर नजर नहीं आता लेकिन 2014 के बाद से यदि मुजफ्फरनगर की बात करें तो वह भी बदलता हुआ नजर आ रहा है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नवरात्रों के समय पर मुस्लिम स्वयं मीट की दुकानें बंद कर लेते हैं। और हिंदू मुसलमानों के त्योहारों में जाते हैं और मुस्लिम हिंदुओं के त्योहारों में आते हैं। एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए वह खुद ही अपनी दुकाने बंद कर लेते हैं।











Discussion about this post