मुज़फ़्फ़रनगर / सिसौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बुधवार को भाकियू कार्यालय स्थित देवीलाल लाइब्रेरी में आपात बैठक हुई। बैठक में भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सात मार्च को भाजू कट से शामली कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
गौरव टिकैत ने बताया कि मार्च सुबह 10 बजे भाजू कट से शुरू होकर आदमपुर, कुड़ाना व सहता बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगा, जहां किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए और किसानों से बड़ी संख्या में वाहनों के साथ मार्च में शामिल होने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान ने की, जबकि संचालन राहुल बालियान ने किया। इस दौरान किसान चिंतक कमल मित्तल, भाकियू कार्यालय प्रभारी गौरव बालियान, भाकियू जिला सचिव अमित कुमार, पिंटू कुमार, दीपक मोहम्मदपुर, विकास खरड़ व बिट्टू गजे सिंह समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरव टिकैत ने कहा कि यह पदयात्रा किसानों की समस्याओं को लेकर होगी और इसमें बड़ी संख्या में किसानों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।











Discussion about this post