मुजफ्फरनगर : स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि यह माइल्ड वायरस है। इसके लक्षणों में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट मौजूद है। इनका नियमित निरीक्षण किया जाता है। अभी तक सरकार की तरफ से कोई विशेष गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचाव के लिए भी तैयारियां की गई हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी में 4 बेड की व्यवस्था की गई है। हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए कोल्ड पैक्स भी उपलब्ध हैं।











Discussion about this post