मुजफ्फरनगर। जिले के खतौली कस्बे में एक मार्च को करोड़ों रुपए की लागत से 21 गरीब कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। मां शाकुंभरी देवी सामूहिक विवाह महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी।
शाकुम्भरी देवी विवाह उत्सव कमेटी द्वारा इस बड़े उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 21 असहाय कन्याओ का विवाह कराया जायेगा। विवाह में जीवन यापन की सभी वस्तुए कमेटी द्वारा नव दम्पतियो को उपहार स्वरूप भेट की जाएगी। इस समारोह का पूरा खर्च कमेटी द्वारा वहन किया जायेगा। समारोह का आयोजन 01 मार्च को आर के फार्म बुआडा रोड, खतौली में होगा। इसी आयोजन की कड़ी में 28 फरवरी को माता की चौकी का आयोजन श्री भवानी धर्मशाला भवानीनगर खतौली में होगा।
मीडिया से वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारी कमल गर्ग, सतीश कंसल, अध्यक्ष राजकुमार निकास, धर्मेंद्र तोमर, प्रमोद शर्मा, मदन छाबड़ा, मुकेश जैन सर्राफ, सुशील सैनी, राजेश वर्मा, नीरज बिट्टू, जयपाल पेन्टर, विकास कौशिक, महेश सैनी, हरिओम टंडन आदि उपस्थित रहे।











Discussion about this post