शामली। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने जनपद शामली के समस्त किसानों को सूचित किया है कि खरीफ 2025-26 सत्र के अंतर्गत धान बीज का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों के लिए धान बीज की निम्न प्रजातियाँ उपलब्ध हैं:
PB-1692 – 241.92 कुंतल
PB-1718 – 50.00 कुंतल
PB-1847 – 08.16 कुंतल
PB-1509 – 93.90 कुंतल
PB-1885 – 50.00 कुंतल
कुल उपलब्ध मात्रा: 443.98 कुंतल
धान बीज की आधारीय दर ₹6350/कुंतल तथा प्रमाणित बीज की दर ₹6138/कुंतल निर्धारित है। सरकार द्वारा ₹2600 प्रति कुंतल तक का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे किसानों को केवल कृषक अंश का भुगतान करना होगा।
धान बीज की विकास खंडवार उपलब्धता इस प्रकार है:
कैराना: 86.58 कुंतल
कांधला: 78.06 कुंतल
शामली: 77.46 कुंतल
थानाभवन: 92.58 कुंतल
झिंझाना: 109.30 कुंतल
कुल योग: 443.98 कुंतल
बीज वितरण अब नई तकनीक पर आधारित POS मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों से अनुरोध है कि वे अपने विकास खंड के नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार से “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर बीज प्राप्त करें और अनुदान का लाभ उठाएं।











Discussion about this post