कांधला। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में ट्यूशन जा रही छात्रा से तीन बदमाशों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने छात्रा का काफी दूर तक पीछा किया। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में छात्रा डरी-सहमी आगे बढ़ती दिख रही है। इसी दौरान पुलिस ने मनचलों की हरकत देख ली। पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से भाग गया। दो आरोपी खुद को बचाने के लिए दुकान में घुस गए, जहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त से एक और आरोपी फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी मनचले रोजाना छात्रा को परेशान करते थे। इससे पहले भी इस इलाके में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया है।
घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की हिरासत से आरोपी के फरार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस पकड़े गए आरोपी पर क्या कार्रवाई करती है और बाकी फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।











Discussion about this post