मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक हुई बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के निर्देशानुसार विभिन्न निधियों से अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु विस्तृत मार्गदर्शी सिद्धांत बनाए गए हैं। इसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में संचालित उचित दर दुकानों के सापेक्ष अन्नपूर्णा भवनों के लिए भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण कार्य संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त मार्गदर्शी सिद्धांतों के अंतर्गत भूमि चिन्हांकन, भवन निर्माण, बजट आवंटन की प्रक्रियाओं तथा निर्माण कार्यों के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इस समिति को दिनांक 16 जून 2025 को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है, जो कार्यों को तेजी से पूरा करेगी।
इस अवसर पर एसडीएम सदर दीक्षा जोशी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।











Discussion about this post