सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान साइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुडाली निवासी शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में शाकिर ने चार साइकिलें चोरी करने की बात कबूल की है, जिन्हें पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
थाना नागल पुलिस ने आरोपी शाकिर के खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले भी चोरी के आरोप लग चुके हैं और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी साइकिलों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।











Discussion about this post