शामली। शामली में ई-रिक्शा श्रमिक कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ई-रिक्शा को नियमित करने के लिए डीएम से एक माह का समय मांगा है। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को ई-रिक्शा श्रमिक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ई-रिक्शा रोजमर्रा के कामों को गति प्रदान करने के लिए एक आवश्यक यातायात का साधन ही नहीं बल्कि मजदूर समाज के रोजी रोटी का भी विषय है। ई-रिक्शाओं को नियमित करने के आदेश पर प्रशासन द्वारा ई-रिक्शाओं का चालान कर अर्थदंड लगाना उचित नहीं है। सभी चालकों ने बैठक करके यह निर्णय लिया है कि यातायात के उत्तम प्रबंधन के लिए सभी चालक प्रशासन का सहयोग करेंगे तथा अपनी रिक्शाओं को भी नियमित कराएंगे । इसके लिए एक महीने का समय प्रदान किया जाए। अगर इसके बाद भी गलत रूप से ई-रिक्शाओं का संचालन पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।











Discussion about this post