मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने कस्तला, नवीपुर और साधारणपुर गांव में नलकूपों पर रखे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। चोरों ने कस्तला गांव निवासी किसान सुरेंद्र पंवार और गजे सिंह, नवीपुर गांव निवासी धर्म सिंह और साधारणपुर गांव निवासी मेहर सिंह और राजेंद्र के नलकूपों पर रखे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया।
चोर इसमें से कॉपर की कॉयल, तेल सहित अन्य सामान ले गए। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने बताया पिछले तीन माह में करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। बीस दिन पहले ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की कॉयल रिक्शे में ले जाते हुए दो युवकों को पकड़ा था। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।










Discussion about this post