शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस बार तृतीय यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 6 अप्रैल से 7 अप्रैल 2025 तक होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी, ताजपुर सिंभालका, जनपद शामली में किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में वही दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिनका चयन जिला स्तर पर होगा। इसके लिए ट्रायल 23 मार्च 2025 को शामली जिले के उधम सिंह स्टेडियम में होंगे। चयनित खिलाड़ी 6 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।











Discussion about this post