सहारनपुर। देहरादून चौक पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ जिले के अनूपपुर दिवाई गांव निवासी राशिद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद आसिफ अपने रिश्तेदारों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर लौट रहा था।
थाना जनकपुरी के पास देहरादून चौक पर सामने से आ ही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसका चालक नशे की हालत में था। इसके बाद चालक भाग गया। हादसे में मोहम्मद आसिफ व कार सवार नाजमा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मोहम्मद आसिफ की हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।











Discussion about this post