मुजफ्फरनगर। शहर की थाना पुलिस ने एक महिला से ठगी करने वाले दो कुख्यात ठगों को गिरफ्तार किया है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर पुलिस ने न सिर्फ चोरी की सोने की अंगूठी बरामद की, बल्कि जुर्म में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी जब्त कर ली। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर दो दर्जन से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
17 नवंबर 2025 को गौशाला नदी रोड निवासी ताराचंद वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी पत्नी को अज्ञात ठगों ने दूर का रिश्तेदार बताकर और बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने का बहाना बनाकर उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली और ठगी करके फरार हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 नवंबर 2025 को घटना का अनावरण कर दिया। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान न्याजुपुरा रोड मंदिर के पास से दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार किए गए:
राजिश पुत्र कुलबन्त (निवासी नीमसाहब गुरूद्वारा, थाना कैथल, हरियाणा)
जयभगवान पुत्र कृष्ण कुमार (निवासी सरसौद, थाना भुरवाडा, हरियाणा) गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ठगी गई सोने की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कार्पियो कार (धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज) बरामद हुई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, मोहित सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और सुल्तान सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन शातिर अपराधियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post